May 13, 2007

मौसमविदों से पूछकर खेलेंगे क्रिकेट

NARAD:Hindi Blog Aggregator
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के अधिकारीयों ने तय किया है कि इस उपमहाद्वीप में में क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए मौसम विभाग की मदद लेगा ताकी मैचों को वर्षा और गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। अभी बंगलादेश में भारतीय खिलाड़ी भारी गर्मी में खेल रहे हैं और मौसमविदों की भविष्यवाणी है टेस्ट मैचों के दौरान ६० से ८० प्रतिशत तक वर्षा की संभावना है। मेरा मानना है कि यह देर से लिया गया फैसला है और शायद लिया भी इसीलिये गया है क्योंकि उसके अध्यक्ष भारत के कृषी मंत्री है और मौसम के मामले में विशेष रूचि लेते हैं।मुझे याद है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ख़त्म करने की दृष्टि से पहली क्रिकेट श्रंखला आयोजित की गयी थी, उसमें लाहौर और मुल्तान में खेले गये टेस्ट मैचों में तापमान भारत में उत्तरीय इलाकों जितना ही था और एकदम गरम था। मुझे उस समय भारत और पकिस्तान के खिलाडियों पर तरस आ रहा था, मैंने अपने एक मित्र के सामने टिप्पणी की थी कि -"यार, देखो इन बिचारों को कितनी गर्मी में खेल रहे हैं , हम लोग खेलना तो दूर इतने तापमान में बाहर निकलने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

"तब वह मुझसे बोला था-" अरे यार, उन्हें तो लाखो और करोड़ों रूपये मिलते हैं , और रूपये में वह ताकत है कि गर्मी में ठंडी और ठंडी में गर्मी अपने आप पैदा हो जाती है। "

उसकी बात मैं मान लेता पर दर्शकदीर्घा में पचास लोग भी नहीं थे जो इस बात का प्रमाण था कि भीषण गरमी में पैसे की ठंडक में खिलाड़ी खेल जाये पर दर्शक कभी नहीं आने वाला। स्टेडियम में जाकर देखना तो दूर घर पर कूलर में बैठकर देखना भी तकलीफ देह हो जाता है , देखते देखते नींद आने लगती है । पूरे उपमहाद्वीप में एक जैसा मौसम होता है इसीलिये यह नहीं कहा जा सकता कि केवल भारतीय खिलाडियों या दर्शकों को ही इससे तकलीफ होती है। बंगलादेश के खिलाडियों और दर्शकों के लिए भी यही हालत होगी , पर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड को अब इसीलिये भी ध्यान आया क्योंकि भारत में क्रिकेट के लिए लोगों में आकर्षण कम हो रहा है और इससे उनकी विरक्ति आर्थिक रुप से उसके लिए और नुकसानदेह होने वाली है। इसकी वजह से उसके आर्थिक स्त्रोत का जल स्तर वैसे ही नीचे जा रहा है और गर्मी उसे बिल्कुल सुखा डालेगी । भूमि का जल स्तर तो वर्षा के साथ बढने लगता है पर भारतीय क्रिकेट के लिए धन का स्तर अब चार साल अगले विश्व कप तक तो बढने वाला नहीं है और गर्मी का यही हाल रहा तो एकदम सूख भी सकते हैं ।
कुछ इस गर्मी के बारे में भी कहे बिना मेरी बात पूरी नहीं होगी। पूरे विश्व में तापमान बढ रहा है और यह मौसम विदों के लिए चिन्ता का विषय है। पिछले एक दशक से गर्मी १२ में से ११ महीने पड़ने लगी है। इस वर्ष मैंने शायद ही १५ दिन से अधिक हाफ स्वेटर पहना होगा। बाकी दिन तो मैं सुबह स्कूटर में उसे डाल कर ले जाता ताकी कहीं आसपास बर्फबारी की वजह से ठंड न बढ जाये, और अगर ऐसा हो तो स्वेटर पहनकर अपना बचाव किया जा सके। मैं पहले तेरीकात की शर्ट पहनता था पर बढती गर्मी ने मुझे इतना तंग किया कि अब होजरी की बनी बनाई टीशर्ट पहनने लगा हूँ और उससे आराम भी मिलता है और तनाव कम होता है। मुझे टीशर्ट पहनते हुए छ: वर्ष हो गये हैं और साल में दस महीने वही पहनता हूँ । जब से टीशर्ट पहनना शुरू की है तब से तैरीकात की कोई शर्ट नहीं सिल्वाई जो रखी हैं वही नयी लगती हैं। उन्हें सर्दी में ही पहनता हूँ।

क्रिकेट तो वैसे भी सर्दी का खेल है और उस पर इस महाद्वीप की दो बड़ी टीमें खस्ता हाल हैं और लोगों का अब इसके प्रति आकर्षण कम होता जा रहा है ऐसे में यह गर्मी उसके लिए संकट ही पैदा करने वाली है। क्रिकेट से जुडे धंधों के भी स्त्रोत अब सूखना शुरू हो गये हैं। इस समय देश के कई बडे शहर पाने के संकट से गुजर रहे हैं किसे फुर्सत है कि बंगलादेश पर भारत की जीत पर जश्न मनाए? आदमी पहले अपने लिए पाने की तो जुगाड़ कर ले, शायद यही वजह है कि क्रिकेट के लोग अब अपने कार्यक्रम मौसमविदों से पूछकर बनाने की सोच रहे हैं ।

May 11, 2007

आध्यात्म यानी आत्मसाक्षात्कार का साधन

हम जब भी कुछ विचार करते हैं तो उसका केंद्र इस संसार में मौजूद तत्व ही होते हैं जो हमें दिखाई देते हैं जिनका मूल स्वभाव ही नश्वर है। परमात्मा से बिछडे आत्मा तत्व की तरफ हम देखते तक नहीं जो हमारी देह को धारण किये हुए हां और जो अविनाशी भी है। हम देख-और सुख के मायावी जाल में इस तरह फंसे हैं कि लगता है बस यह सांसरिक तत्व ही सत्य है और केवल उसमें ही फंसकर अपना जीवन गुजार देते हैं , और उस आत्मा से कभी नहीं जुड़ते जो सदैव हमारी और इस भाव से ताकता रहता है कि हम उससे संपर्क करेंगे। पंच तत्वों से बनी इस देह में रहने वाली तीन प्रक्रतियां अहंता, ममता और वासना सदैव हमारी बुध्दी और मन को इस तरह फंसाये रहती हैं कि हम अपने आत्मा पर जीवन भर दृष्टि नहीं कर पाते और ढ़ेर सारी तकलीफें झेलते हैं। सरलता से जिस जीवन को जिया जा सकता है उसमें हम ढ़ेर सारे तकलीफें स्वयं बुला लेता हैं। आप सोच रहे होंगे कि कोई वृध्द व्यक्ति अपनी रोनी रो रहा है। ऎसी बात नहीं है न मैं वृद्ध हूँ न नवयुवक । तनाव के पल मेरे लिए भी आते हैं पर उस समय मैं अपने इष्ट का स्मरण करता हूँ तब हस पड़ता हूँ, लगता है कि इसे मैं अपना दु:ख क्यों समझ रहा हूँ यह तो देह के साथ लगा ही रहेगा। मैं सभी प्रकार के सांसरिक कार्य करते हुए भी उनमें पाने भाव को लिप्त नहीं करता , यह राज केवल मैं ही जानता हूँ पर मेरे निकट के लोग इसका आभास तक नहीं कर पाते, वह सोचते हैं कि मैं हंस रहा हूँ पर मैं केवल इस दुनियां में लोगों का पाने देह पर अभिमान को देखकर हंसता हूँ। मैं अगर किसी का काम करता हूँ तो वह खुश होकर मुझे धन्यवाद देता है पर मुझ पर इसका कोई प्रभाव नहीं होता क्योंकि जो काम मैं करता हूँ उसका करतार स्वयं को नहीं मानता। बचपन से लेकर आज तक भगवान् की भक्ती करते हुए मैं मन मैं कोई कामना नहीं रखता क्योंकि मेरा मनाना है कि जो हुआ वह तो होना ही था और जो रहा है उस पर मेरा बस नहीं है जो होना है वह अटल है, फिर उस अपने इष्ट से मैं क्या माँगूं जिसने इस देह में सारे कार्य करने की शक्ति दीं है । और हम कोई भी सांसारिक कार्य उससे संपन्न कर सकते है तो फिर हम उस परमपिता के सामने क्यों हाथ फैलाते हैं ? जी समय हम उसे अपने ह्रदय में धारण कराने का प्रयास करते हैं तब हमारे अन्दर मौजूद अहंता,ममता और वासना तीनों मिलाकर हमें कुछ मांगने के लिए प्रेरित करती हैं और हम भगवन से वह माँगते है, जबकि उस समय कुछ न सोचे तो वह हमारे अन्दर स्थापित होकर हमें परमानंद की अनुभूति करायेगा पर उस समय भे सांसरिक बात सोचकर हम वह कीमती समय नष्ट कर देते हैं। शेष आगे

May 6, 2007

बारात का एक दिन, शादी की एक रात-कविता

एक दिन की बारात
शादी की एक रात
आदमी अपनीसारी जिन्दगी की
कमाई दाव पर लगाता है
दूसरों को खुश कर अपनी
ख़ुशी का सपना सजाता है
पर जब आता है वह दिन
गहराती है रात
तब बदहाल आदमी भूल जाता है
अपनीसारी ख़ुशी
झूठी शान में अपने को थकाता है
सब बाराती चले जाने पर
खाली पंडाल के नीचे खङा आदमी
खर्च और भेंट का हिसाब करते हुए
झूठी प्लेटों के बीच खडे होकर
इधर-उधर देखता झुंझलाता
बारात का वह दिन
शादी कि वह रात
अपने बेटे की शादी पर
सुखद कल्पनाएं जो उसने की थी
उन्हें वह ढूँढता रह जाता
और फिर वह अब बेटी की
शादी में जुट जाता
----------------------------------
शादी एक खूबसूरत ख्वाब है
जो देखता है हर कोई
पहले अपने शादी का जश्न मनाने के बाद
अपनी औलाद होने पर उसकी शादी का
ख्वाब सजोने लगता है हर कोई
बेटा होने पर सोचता ऎसी बहु
घर में लाऊँगा जो मेरे पाँव दबाए
भोजन और पानी दे बैठे-बिठाए
हर शख्स मेरी किस्मत पर चिढ जाये
बेटी होने पर यह ख्वाब सजाता है
ऐसे भर भेजूंगा जहां राज करेगी
घर के नौकर करेंगे सेवा
मेरी बेटी खाएगी मेवा
लोग मेरी किस्मत पर बौख्लायेंगे
वाह रे इन्सान कैसी है तेरी सोच
बरात का एक दिन
शादी की बस एक रात
पूरी जिन्दगी दाव पर लगाता है
ख्वाब हकीकत नहीं होते
रोते हुए ही जिन्दगी गुजारता है
------------------------

May 5, 2007

माया पर आख़िर सत्य की विजय होगी

हालांकि मुझे एक बात की तसल्ली है कि इसमें जो संत फंसे हैं वह पहले भी विवादों में फंस चुके हैं, और जो इसे देश के लोक संत हैं उनका नाम नहीं है। कुछ लोग इसे अपने धर्म पर आक्षेप समझ रहे हैं और तमाम तरह के आरोप चैनल पर लगा रहे हैं जबकि मैं मानता हूँ कि यह कोई तरीका नहीं है , इस देश में हजारों संत हैं और उनमें भी कई ऐसे तपस्वी हैं जो समाज के सामने तक नहीं आते । भारत में संत समाज को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है इसीलिये कुछ धन्धेबाज भी इसमें घुस जाते हैं जिनका उद्देश्य केवल अपने लिए संपत्ति जोड़ना होता है ऐसे लोगों के पर्दाफाश से विचलित नहीं होना चाहिऐ । हमें तो ऐसे संतों पर गर्व करना चाहिए जो देश में ही नहीं विदेशों भी भक्तो को भक्ती और विश्वास का रस चखाते हैं । जिन लोगों की पोल खुली है उनका प्रचार तो होगा पर ;सब जानते हैं कि बुराई को जितनी जल्दी प्रचार मिलता है मिलती है उतनी जल्दी थमता है । अच्छाई को देर से सम्मान मिलता है पर वह स्थाई होता। एक बात और है कि धर्म की रक्षा केवल सत्य से ही हो सकती है इसीलिये धर्म के लिए असत्य को स्वीकारना गलत होगा। हमारा धर्म का हिस्सा संत परंपरा है पर वह कोई पांच-सात तथाकथित संतों और बाबाओं की दम पर नहीं टिका है।

बाबाओं पर माया की छाया:भक्त विचलित न हौं

एक समाचार चैनल ने सात बाबाओं को काले धन पर कानूनी रुप से सफेदी चढाने के लिए कमीशन की माँग करे हुए दिखाया गया है। यह एक स्टिंग आपरेशन है और जिसमें बाबाओ का रवैया एकदम उस आम आदमी की तरह है जो दिन रात माया के चक्कर में रहता है और जब उसे मानसिक रुप से शांति की जरूरत होती है वह इन बाबाओं की शरण में जाता है। मैं किसी भी बाबा का शिष्य नहीं हूँ और दूसरा यह भी कि एकदम धर्मभीरू हूँ मेरी अपने धर्म ग्रंथों में गहरी आस्था हैं क्योंकि मैं मानता हूँ कि उनमें ज्ञान, विज्ञान, भक्ती और मन में जीवन के प्रति रूचि उत्पन्न करने वाली पठनीय सामग्री है। इन बाबाओं के प्रवचन भी मैं सुनता हूँ और आगे भी सुनूँगा-क्योंकि मैं इनके बिना रह नही सकता। वैसे भी मेरी दिलचस्पी कथा के सार और उसका आनन्द उठाने से है कौन कर रहा है इसमें मेरी कोई रूचि नहीं होती। एक व्यक्ति के रुप में और एक भक्त के रुप में विचार स्वत: ही प्रथक प्रथक रुप से दिमाग में विद्यमान रहते है इन बाबाओं को जिस तरह स्टिंग आपरेशन में फंसाया गया है उससे मुझे आश्चर्य भी हुआ हंसी भी आयी। यकीनन इस तरह कोई ज्ञानी नहीं फंस सकता है और जो फंसे हैं वह ज्ञान का व्यापार करने वाले है पर उसका उपयोग अपने लिए नहीं करते। जिस तरह हलवाई मिठाई बना कर बेचता है पर स्वयं नहीं खाता वैसे ही कुछ हाल इन बाबाओं का हुआ है। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों से ज्ञान निकालकर भक्तों के सामने प्रस्तुत करते हैं पर स्वयं धारण नहीं करते ।
इसके बावजूद मुझे चैनल द्वारा जिस तरह इसे प्रसारित किया जा रहा है उस पर कुछ आपत्ति है। यही चैनल वाले नेताओं, अभिनेताओं और क्रिकेट खिलाड़ियों के निजी आचरण पर यह कहते हुए टिप्पणी से बचते है कि उनकी इन बातों का राजनीती, अभिनय और खेल से कोई संबंध नहीं है । क्रिकेट खिलाड़ियों को रेम्प पर नाचते हुए दिखाते हुए चैनल वाले लच्छेदार भाषा का उपयोग करने में जरा भी झिझकते नहीं है। क्रिकेट खिलाड़ियों के विज्ञापन करने पर भी चैनल वाले कोई आपत्ति नही करते, पैसा कमाना उनका व्यक्तिगत अधिकार है और इससे उनके खेल पर कोई फर्क नहीं पडा। जबकि कुछ लोग मानते है कि उस पैसे से इन खिलाड़ियों की मानसिकता पर असर पड़ता है, सभी खिलाडी उस पैसे का कहीं और जगह व्यापार और विनियोजन में लगाते हैं जिनका ध्यान उस समय भी रहता होगा जब वह खेलते हैं। बाबाओं को परदे पर दिखाते हुए चैनल वाले जब "भक्तों के ठगा जा रहा है" , "भक्त हतप्रभ रह गये हैं " और "धर्म के नाम पर व्यापार " जैसे नारे लगा रहे हैं। कहीं भीड़ एकत्रित कर बाबाओं के खिलाफ विष वमन कराया जा रहा है, और जाने-अनजाने कुछ इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है जैसे समूचा संत समाज ही भ्रष्ट हो। कभी कहते हैं हैं कि "अभी तक इन बाबाओं को पकडा नहीं गया " वगैरह वगैरह । इन चैनल वालों ने अपनी टेलीफोन लायिनें दर्शकों के लिए खोल रखी है पर नारद पर अपने भी सब ब्लोग खुले पडे हैं और इस समय फ्लॉप हालत में हैं तो सोचा अपनी बात वहीं रख देते हैं-इतनी लंबी और सार्थक बात चैनल वाले तो रखने से रहे, उनके अनुकूल नहीं है तो बिल्कुल नहीं।
मैं इन चैनल वालों से कहना चाहता हूँ कि अभी तो तुम्हारी ख़बर की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है और दूसरा यह कि अनावश्यक रुप से उन बाबाओं के ज्ञान और भक्तो को बीच में मत लाओ , उनकी निजी गलतियों-वह भी जिनका प्रमाणीकरण होना शेष है -से भक्तों का क्या लेना देना । जो इन संतों से आर्थिक लाभ लेते हैं वह भक्त अभी भी उनके पास रहेगा और जो कथा सुनकर दूर से ही चला जाता है उसे इनकी निजी बातों से कोई लेनादेना नहीं होता- उनके विश्वास को चुनौती देना बेकार है। इन भक्तों के पास इनके प्रवचन सुनने के आलावा कोई चारा नहीं है । इस देश में स्वतंत्रता के बाद जो व्यवस्था बनी है उसने देश में तमाम तरह की विकृतियाँ फैली हैं और उससे आदमी में मानसिक तनाव रहने लगा है और इन बाबाओं के सत्संग से उन्हें शांति मिलती है। सत्संग एक ऐसा टानिक है इस मानसिक तनाव को दूर कराने का काम करता है। चैनल का काम है खबर देना उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है पर इस खेल में धरम और ज्ञान को नहीं लाना चाहिए । जहां तक दो नंबर के धंधों का सवाल है तो इसके लिए कानून अपना काम करता है और अदालतें भी अपनी भुमिका निभाने में सक्षम हैं।
अब मेरी बात भक्तों से ! अपने धर्मग्रंथों में जो ज्ञान, विज्ञान और भक्ति से परिपूर्ण जो रस है उसका इस मायावी दुनिया से कोई संबंध नहीं है, पर माया ही उस रसस्वादन कराने वाली शक्ति है। जब हम माया के सतत संपर्क से उकता जाते हैं तब ज्ञान और भक्ती का रस ही हमें एक नयी शक्ति प्रदान करता है। जब हम उस पर डूब जाते हैं तो माया ही है जो फिर हम हमला करती है और हम उसके आगे लाचार हो जाते हैं । जिस तरह हम भक्ती और माया के अंतर्द्वंद को समझते हुए जीते हैं उसकी मिसाल कहीं और नही मिलती । भारत में संतों और बाबाओं का एक बहुत बड़ा समाज है। कई संत ऐसे हैं जो सब कुछ त्याग कर अपनी तपस्या में तल्लीन रहते है तो कुछ ऐसे भी है जो निर्लिप्त भाव से माया के साथ रहते हुए उसे समाज में लगाते है पर वे कोई ऐसा काम नहीं करते जो अनैतिक हो । जो काम इन बाबा और संतों ने किया है वह एकदम अनैतिक पर इससे अपने देश के समूचे संत समाज को संदेहास्पद मानना गलत होगा, क्योंकि नैतिकता और सत्य के रास्ते पर चल रहे संतों के त्याग, तपस्या और विश्वास पर ही हमारा समाज टिका है । जो हुआ है उसके हमारे दर्शन और आध्यात्म से कोई लेना देना नहीं है । जो संत स्टिंग आपरेशन में फंसे हैं उनके भक्तों को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है -इन संतों के अनुसार भी भक्त की परीक्षा माया द्वारा ली जाती है। आप यह मान सकते हो कि यह माया की लीला है और इसमें अपने भक्ती भाव से विचलित होने के जरूरत नहीं है।

May 3, 2007

लिखना है तो लिखना है

मैं क्यों लिखता हूँ , मुझे नहीं मालुम ! अब सवाल भी अपने से है जवाब भी स्वयं ही देना है। लेखक होने के कारण भावुक हूँ और यह भावुकता इसके मुझ को मजबूर करती है । यह जरूर नहीं है कि हर भावुक व्यक्ति लेखक हो पर लेखक भावुक होता हो इसमें संशय नहीं है , यह अलग बात है कि अपनी संवेदनशीलता को अपने शब्दों में कितना पिरो सकता है यह वही जानता है । बात लिखने की चल रही है और मैं अपने लिखने का उद्देश्य तलाशना चाहता हूँ। मैंने लिखना अपने अकेलेपन में स्वयं को तलाशने के लिए किया था-और यह सिलसिला शुरू हुआ तो यह भाव बना कि लोग इसे पढ़ें । देश के कयी अखबारों में छपने के साथ मेरी लिखने की भूख भी बढती गयी और फिर धीरे धीरे विरक्ति होती गयी और फिर टीवी पर क्रिकेट देखने की आदत ने अपना लिखा बाहर भेजना बंद किया और फिर लिखना भी कम हो गया । मैंने एक बात अनुभव की जब मैं नहीं लिखता तो मेरा मन परेशान हो उठता था , और जब लिखता तो मेरे अन्दर एक खुशनुमा अहसास होता। लिखते समय मैं एक बात का ध्यान रखता हूँ कि मैं अपना तनाव मन की खिड़की से बाहर फैंक रहा हूँ पर वह मेरी रचना के पास से निकल रहे पाठक पर नहीं गिरना चाहिए। कभी भी मैं नकारात्मक विचारधारा का समर्थक नहीं रहा, और किसी पर अपने लिखने से व्यक्तिगत आक्षेपों से दूर ही रहता हूँ । किसी एक घटना पर लिखने में मजा नहीं आता और न ही उसमें कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है। एक समय पर एक कोई घटना जब होती है तो हम समझते हीं कि वह केवल वहीं हुयी है जबकि वैसी घटना विगत में हो चुकी होती है और भविष्य में भी होने की तैयारी होती है -बस पात्रों के नाम, स्थान और समय बदलता रहता है।जब मेरे मन में हलचल होती है तो उस पर नियन्त्रण करने के लिए मैं कलम उठा लेता हूँ-अब आप कह सकते हैं कि कंप्युटर पर आ जाता हूँ। मेरे मन की पीडा लिखने को प्रेरित करती है। पीड़ा के उदगम और विसर्जन के बीच की प्रक्रिया के बीच चिंतन और मनन चलता रहता है।कम्पूटर की भाषा में कहें तो प्रोसेस चलता रहता है। मेरे प्रयास रहता है मी पीडा के विसर्जन से दूसरी जगह उदगम नहीं होना चाहिऐ। जिन लोगों में अपनी गलती से सीखने की आदत होती है वह कभी निराश नहीं होते -उन्हें अपने हादसों से ही ज्ञान प्राप्त करने का अभ्यास हो जाता है। जो लोग अपनी नाकामियों की गलती दूसरों पर डालते हैं और हादसों से जो बिखरने लगते हैं वह कभी लिख नहीं सकते और न ही बोल पाते हैं और उनके पास घुटने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता। एक लेखक के रुप ने मुझे कभी इस स्थिति में नहीं आने दिया । लोग विरोधाभासों में जीते है पर उनेह इसकी अनुभूति नहीं होती । मैं भी कयी बार अपने अन्दर इन विरोधाभासों को देखता हूँ और उन पर दृष्टि रखता हूँ । विरोधाभास का मतलब एक घटना पर एक तर्क और वैसी घटना दूसरी जगह होने पर दूसरा तर्क देना। अपने साथ कोई बात होने पर एक तर्क वैसी ही बात दुसरे के साथ होने पर दूसरा तर्क देना एक मंवील स्वभाव का हिस्सा है। कई बार ऎसी स्थिति आने पर मैं ऐसा करता हूँ पर कम से कम मैं अपने अन्दर इस बोध के साथ रहता हूँ पर लोग अपने को भुलावे में डालने में सफल हो जाते हैं। मैं समय की बलिहारी मान लेता हूँफिर मैं क्यों लिखता हूँ ? इसका उत्तर मैंने लिखते लिखते ढूँढ लिया । हमारी सारी इन्द्रियां अपने मूल स्वरूप के अनुसार काम करती हैं-जैसे आँखों का काम है देखना वह देखती हैं ,कानों का काम है सुनना वह सुनते हैं, नाक कान है सूंघना वह सून्घती हैं , मस्तिष्क का काम है सोचना वह सोचता है और मुख का काम है भोजन ग्रहण करना और शब्दों के उदगम स्थल के रुप में अपनी भुमिका का निर्वहन करना। लिखना किसी भी इन्द्रिय का मौलिक काम नहीं है और वह केवल स्व प्रेरणा से ही संभव है । स्व प्रेरणा से कोई भी कार्य करने में जो अनुभूति है उसे लेखन के द्वारा ही महसूस किया जा सकता है । मेरा लिखना निरुद्देश्य है पर निष्फल नहीं है क्योंकि इससे न केवल मुझे आनंद मिलता है वरन अनेक अच्छे मित्र इसी लेखन के जरिये मिले हैं और सम्मान भी मिला है।इण्टरनेट पर ब्लोग बनाने का फैसला मेरी गलतियों का परिणाम से हे हुआ। दरअसल मैं कुछ ढूँढ रहा था और मैं सोच रहा था कि मैं वही कर रहा हूँ। पता लगा कि एक ब्लोग बन गया है , समझ में कुछ आया नहीं अचानक नारद पर बने ब्लोग की याद आयी । नारद को भेजी गयी एक रचना अभी एक रचना एक वेब मेगजीन अभिव्यक्ति में छपी है जो इस बात का प्रमाण है मेरा उस समय ज्ञान कितना था। मैं आज भी नारद पर जाने के लिए पहले अभिव्यक्ति का दरवाजा खट ख्ताता हूँ। कर रहा था नारद से संपर्क और सोचता था कि पत्रिका से कर रहा हूँ । अपनी गलतियों और हादसों से बचने के लिए लिखना भी एक कारण है पर इन्टरनेट पर उनसे भी पीछा नहीं छूटता । सोचा गलती से ब्लोग बना और हादसे से नारद में प्रव्वेश हुआ , तो लिखो कोई पूछे तो पूछता रहे कि तुम लिखे क्यों हो?

May 1, 2007

मजदूर दिवस:श्री गीता में है समाजवाद का संदेश

"जो मनुष्य अकुशल कर्म से तो द्वेष नहीं करता और कुशल कर्म में आसक्त नहीं होता- वह शुध्द सत्वगुण से युक्त पुरुष संशय रहित, बुद्धिमान और सच्चा त्यागी है।"
श्री मद्भागवत गीता के १८वे अध्याय के दसवें श्लोक में उस असली समाजवादी विचारधारा की ओर संकेत किया गया है जो हमारे देश के लिए उपयुक्त है । जैसा कि सभी जानते हैं कि हमारे इस ज्ञान सहित विज्ञानं से सुसज्जित ग्रंथ में कोई भी संदेश विस्तार से नहीं दिया गया है क्योंकि ज्ञान के मूल तत्व सूक्ष्म होते हैं और उन पर विस्तार करने पर भ्रम की स्थिति निमित हो जाती है, जैसा कि अन्य विचारधाराओं के साथ होता है। श्री मद्भागवत गीता में अनेक जगह हेतु रहित दया का भी संदेश दिया गया है।
आज मजदूर दिवस है और कई जगह मजदूरों के झुंड एकत्रित कर रैलियाँ निकालीं जायेंगी और उन्हें करेंगे वह लोग जो स्वयंभू मजदूर नेता और समाज के गरीब तबकों के रक्षक होने का दावा करते हैं और इस दिन घड़ियाली आंसू बहाते हैं। अगर उनकी जीवनशैली पर दृष्टिपात करें तो कहीं से न मजदूर हैं और न गरीब। भारत में एक समय संगठित और अनुशासित समाज था जो कालांतर में बिखर गया। इस समाज में अमीर और गरीब में कोई सामाजिक तौर से कोई अन्तर नहीं था। श्री मद्भाग्वत गीता में ऊपर लिखे श्लोक को देखें तो यह साफ लगता है अकुशल श्रम से आशय मजदूर के कार्य से ही है । आशय साफ है कि अगर आप शरीर से श्रम करे हैं तो उसे छोटा न समझें और अगर कोई कर रहा है तो उसे भी सम्मान दे। यह मजदूरों के लिए संदेश भी है तो पूंजीपतियों के लिए भी है । और हेतु रहित दया तो स्पष्ट रुप से धनिक वर्ग के लोगों के लिए ही कहा गया है-ताकी समाज में समरसता का भाव बना रहे। आमतौर से मेरी प्रवृत्ति किसी में दोष देखने की नहीं है पर जब चर्चा होती है तो अपने विचार व्यक्त करना कोई गलत बात नहीं है उल्टे उसे दबाना गलत है । कार्ल मार्क्स एक बहुत बडे अर्त्शास्त्री माने जाते है जिन के विचारों पर वामपंथी विचारधारा का निर्माण हुआ और जिनका नारा था "दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ"। सोवियत रूस में इस विचारधारा के लोगों का लंबे समय तक राज रहा और चीन में आज तक कायम है । शुरू में नये नारों के चलते लोग इसमें बह गये पर अब लोगों को ल्गंने लगा है कि अमीर आदमी भी कोई ग़ैर नहीं वह भी इस समाज का हिस्सा है । जब आप किसी व्यक्ति या उनके समूह को किसी विशेष संज्ञा से पुकारते हैं तो उसे बाकी लोगों से अलग करते हैं और आप फिर कितना भी दावा करें कि आप समाजवाद ला रहे हैं गलत सिध्द होगा। भारतीय समाज में व्यक्ति की भूमिका उसके गुणों, कर्म और व्यक्तित्व के आधार पर तय होती है और उसके व्यवसाय और आर्थिक आदर पर नहीं। अगर ऐसा नहीं होता तो संत शिरोमणि श्री कबीरदास, श्री रैदास तथा अन्य अनेक ऎसी विभूतियाँ हैं जिनके पास कोई आर्थिक आधार नहीं था और वे आज हिंदू विचारधारा के आधार स्तम्भ माने जाते हैं , कुल मिलाकर हमारे देश में अपनी विचारधाराएँ और व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने इस समाज को एकजुट रखने में अपना योगदान दिया है और इसीलिये वर्गसंघर्ष के भाव को यहां कभी भी लोगों के मन में स्थान नहीं मिल पाया-जो वामपंथी विचारधारा का मूल तत्व है। परिश्रम करने वालों ने रूखी सूखी खाकर भगवान का भजन कर अपना जीवन गुजारा तो सेठ लोगों ने स्वयं चिकनी चुपडी खाई तो घी और सोने के दान किये और धार्मिक स्थानों पर धर्म शालाएं बनवाईं । मतलब समाज कल्यान को कोई अलग विषय न मानकर एक सामान्य दायित्व माना गया।
मैं कभी अमीर व्यक्ति नहीं रहा , और मुझे भी शुरूआत में अकुशल श्रम करना पडा, पर मैंने कभी अपने ह्रदय में अपने लिए कुंठा और सेठों कि लिए द्वेष भाव को स्थान नहीं दिया। गीता का बचपन से अध्ययन किया हालांकि उस समय इसका मतलब मेरी समझे में नहीं आता था पर भक्ती भाव से ही वह मेरे पथ प्रदर्शक रही है। आज के दिन अकुशल काम करने वाले मजदूरों के लिए एक ही संदेश मैं देना चाहता हूँ कि अपने को हेय न समझो । सेठ शाहुकारों के लिए भी यह कहने में कोइ संकोच नहीं है अपने साथ जुडे मजदूरों और कर्मचारियों पर हेतु रहित दया करें ।