Dec 29, 2012

शोक, बहस और विज्ञापन-लघु हिन्दी हास्य व्यंग्य (shok, bahas aur vigyapan-laghu hindi hasya vyangya,short hindi satire article

                     दो प्रचार प्रबंधक एक बार में सोमरस का उपभोग करने के लिये   गये। बैरा उनके कहे अनुसार सामान लाता और वह उसे उदरस्थ करने के बाद इशारा करके पास दोबारा बुलाते तब फिर आता। दोनों आपस में अपने व्यवसाय से संबंधित बातचीत करते रहे।  एक प्रचार प्रबंधक ने दूसरे से कहा‘-‘‘यार, मेरे चैनल का मालिक विज्ञापनों का भूखा है।  कहता है कि तुम समाचार अधिक चलाते हो विज्ञापन कम दिखाते हो।’’
      दूसरा बोला-‘‘यार, मेरे चैनल पर तो समाचारों का सूखा है।  इतने विज्ञापन आते हैं कि समझ में नहीं आता कि समाचार चलायें कि नहीं। जिन मुद्दों पर पांच मिनट की बहस होती है  हम पच्चपन मिनट के विज्ञापन चलाते हैं।  हालांकि इस समय मुसीबत यह है कि हर रोज कोई मुद्दा मिलता नहीं है।’’
      पहला बोला-‘‘अरे, इसकी चिंता क्यों करते हो? हम और तुम मिलकर कोई कार्यक्रम बनाते हैं। राई को पर्वत और रस्सी को सांप बना लेंगे। अरे दर्शक जायेगा कहां? मेरे चैनल  या तुम्हारे चैनल पर जाने अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है।
   इतने में बैरा उनके आदेश के अनुसार सामान ले आया।  उसकी आंखों में आंसु थे। यह देखकर पहले प्रचार प्रबंधक ने उससे पूछा कि ‘‘क्या बात है? रो क्यों रहे हो? जल्दी बताओ कहीं हमारे लिये जोरदार खबर तो नहीं है जिससे हमारे विज्ञापन हिट हो जाये।’’
            बैरा बोला-‘‘नहीं साहब, यह शोक वाली खबर है।  वह मर गयी।’’
           दोनों प्रबंधक उछलकर खड़े हुए पहला बोला-‘‘अच्छा! यार तुम यह पैसा रख लो। सामान वापस ले जाओ। हम अपने काम पर जा रहे है। आज समाचार और बहसों के लिये ऐसी सामग्री मिल गयी जिसमे हमारे ढेर सारे विज्ञापन चल जायेंगे।’’
           दूसरा बोला-‘‘यार, पर शोक और उसकी बहस में विज्ञापन! देखना लोग बुरा न मान जायें।’’
           पहला बोला-‘‘नहीं यार, लोग आंसु बहायेंगे। विज्ञापन देखकर उनको राहत मिलेगी। हम फिर उनको रुलायेंगे। देखा नहीं उसके  बस से लेकर उसके अस्पताल रहने तक  हमने समाचार और बहस में कितने विज्ञापन चलाये।’’
            दूसरा बोला-‘‘पहले यह तो इससे पूछो मरी कौन है?’’
           पहले ने बैरे से पूछा-‘‘यह तो बताओ मरी कौन है?’’
          बैरा रोता रहा पर कुछ बोला नहीं। दूसरे ने कहा-‘‘यार, यह तो मौन है।’’
               पहला बोला-‘‘चलो यार, अपने विज्ञापन का काम देखो।  यह हमारा कौन है?’’
दोनों ही बाहर निकल पड़े। पहले ने एक विद्वान को मोबाइल से फोन किया और बोला-‘‘जनाब, आप जल्दी आईये।  अपने साथ अपनी मित्र मंडली भी लाना। सभी अच्छा बोलने वाले हों ताकि दर्शक अधिक से अधिक हमने चैनल पर बने रहें। हमारा विज्ञापन का समय निकल सके।’’
            दूसरे ने भी मोबाईल निकाला और अपने सहायक से बोला-‘‘सुनो, जल्दी से विज्ञापन की तैयारी कर लो। एक खबर है जिस पर लंबी बहस हो सकती है। इसमें अपनी आय का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी।’’
दोनों अपने लक्ष्यों की तरफ चल दिये। उन्होंने यह जानने का प्रयास भी नहीं किया कि ‘मरी कौन है’। इससे उनका मतलब भी नहीं था।
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश 
poet and writer-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Dec 22, 2012

ज़माना अंधकार से बाहर न आया-हिन्दी कविता (Zamana andhkar se bahar n aaya-hindi kavita)

किस पर भरोसा करें
यहां हर कदम पर धोखा खाया,
हुकूमत पर क्या इल्जाम डालें
जनता के  हाथ पांव के साथ
दिमागी सोच को भी
पुरानी जंजीरों में बंधा पाया।
कहें दीपक बापू
हाथ में तख्तियां और मशाल
लेकर  बहुत लोग चले जुलूसों में
नारों से गूंजा बहुत बार आकाश
फिर भी ज़माना अंधकार से बाहर न आया,
शिकारी भीड़ में भेड़ों के साथ शामिल रहे
अकेले में भेड़िये बन गये
हालातों में बदलने की बात
सुनते सुनते पक गये कान
अच्छे समय की आस बनी रही
अलबत्ता ईमानदारी और यकीन को
हर दिन गर्त में जाते पाया।
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश 
poet and writer-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh


कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Nov 27, 2012

मनुस्मृति-भोजन करने के भी नियम हो सकते हैं (manu smriti-bhojan karne Bhi niyam hote hain)

                         भोजन करने के भी नियम होते हैं।  यह नहीं कि पेट भरना है तो चाहे जब खा  लिया और चाहे जब भूखे रह लिये। स्वास्थ्य वैज्ञानिक आजकल खानपान की बदलती प्रवृत्तियों को स्वास्थ्य के लिये खतरनाक बता रहे है।  आजकल आधुनिक युवा वर्ग बाज़ार में बने भोज्य पदार्थों के साथ ही ठंडे पेय भी उपयोग कर रहा है जिसकी वजह से बड़ी आयु में होने वाले विकार अब उनमें भी दिखाई देने लगे है।  जहां पहले युवा वर्ग को देखकर यह माना जाता था कि वह एक बेहतर स्वास्थ्य का स्वामी है और चाहे जो काम करना चाहे कर सकता है।  मौसम या बीमारी के आक्रमण से उनकी देह के लिये कम खतरा है पर अब यह सोच खत्म हो रही है।  अपच्य भोज्य पदार्थों और ठंडे पेयो के साथ ही  रसायनयुक्त तंबाकू की पुड़ियाओं का सेवन युवाओं के शरीर में ऐसे विकारों को पैदा कर रहा है जो साठ या सत्तर वर्ष की आयु में होते हैं।
मनु स्मृति में कहा गया है कि
-----------------
न भुञ्जीतोद्धतस्नेहं नातिसौहित्यमाचरेत्।
नातिप्रगे नातिसायं न सत्यं प्रतराशितः।।
         हिन्दी में भावार्थ-जिन पदार्थों से चिकनाई निकाली गयी हो उनका सेवन करना ठीक नहीं है। दिन में कई बार पेट भरकर, बहुत सवेरे अथवा बहुत शाम हो जाने पर भोजन नहीं करना चाहिए। प्रातःकाल अगर भरपेट भोजन कर लिया तो फिर शाम को नहीं करना चाहिए।
न कुर्वीत वृथा चेष्टा न वार्यञ्जलिना पिवेत्
नोत्सङ्गे भक्षवेद् भक्ष्यान्नं जातु स्वात्कुतूहली।।
               हिन्दी में भावार्थ-जिस कार्य को करने से कोई लाभ न हो उसे करना व्यर्थ है। अंजलि से पानी नहीं पीना चाहिए और गोद में रखकर भोजन नहीं करना चाहिए।
           हम देख रहे हैं कि समाज में एक तरह से बदहवासी का वातावरण बन गया है।  दुर्घटनाओं, हत्यायें तथा छोटी छोटी बातों पर बड़े फसाद होने पर युवा वर्ग के लोग ही सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। युवाओं की मृत्यु दर में वृद्धि का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ है पर जिस तरह के समाचार नित आते हैं वह इसका संदेह पैदा करते हैं।  कहा जाता है कि जैसा खाया जाये अन्न वैसा होता है मन। युवाओं में भोजन की बदलती प्रवृत्ति उनमें बढ़ते तनाव का प्रमाण तो पेश कर ही रही है।  जिस तरह बच्चों की बीमारियों पर अनुसंधान किया जाता रहा है उसी तरह अलग से युवा वर्ग के तनावों और विकारों का भी शोध किया जाना चाहिये।
               स्वास्थ्य वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे  भोजन का परंपरागत स्वरूप ही स्वास्थ्य के लिये उपयुक्त है।  इस संबंध में श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि रस और चिकनाई युक्त, देर तक स्थिर रहने वाले तथा पाचक भोजन सात्विक मनुष्य को प्रिय होता है।  यह भी कहा गया है कि न तो मनुष्य को अधिक भोजन करना चाहिए न कम।  इसकी व्याख्या में हम यह भी मान सकते हैं कि ऐसा करने पर ही मनुष्य सात्विक रह सकता है। हम जब आजकल के दैहिक विकारों की तरफ देखते हैं तो पता लगता है कि चिकित्सक बीमारी से बचने के लिये चिकनाई रहित और हल्का भोजन करने की सलाह देते हैं।  तय बात है कि इससे मनुष्य की मनोदशा में सात्विकता की आशा करना कठिन लगता है।  हालांकि यह भी सच है कि इस तरह का भोजन करने पर शारीरिक श्रम अधिक कर उसको जलाना पड़ता है पर आजकल के रहन सहन में इसकी संभावना नहीं रहती। मगर यह सच है कि खानपान का मनुष्य जीवन से गहरा संबंध है और उसमें नियमों का पालन करना चाहिए।       

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश 
poet and writer-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh


कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Oct 28, 2012

बिडाल, बक और अज्ञानियों के हाथ में समाज सेवा न जाने दें-हिन्दी अध्यात्मिक चिंत्तन लेख

            आजकल हमारा पूरा देश ऐसे विरोधाभासों में फंसा है जिनसे उसका निकलना बिना अध्यात्मिक ज्ञान के कठिन ही नहीं  वरन् असंभव लगता है।  एक तरफ हमारे देश में धर्म की रक्षा के लिये अनेक संगठन बने हैं तो दूसरी तरफ तथाकथित ज्ञानियों की भीड़ समाज को धर्म के मार्ग पर लाने के लिये जूझती दिखती है।  न वक्ताओं का मन पवित्र है न श्रोताओं की रुचि उनके प्रवचनों में हैं।  धार्मिक कार्यक्रमों के नाम पर टाईम पास मनोरंजन के लिये सभी जगह भीड़ जुट जाती है मगर परिणाम शून्य ही रहता है।  इसका सबसे बड़ा उदाहरण भ्रष्टाचार की समस्या को लें। सब मानते हैं कि भ्रष्टाचार देश से मिटना चाहिए मगर स्थिति यह है कि तमाम तरह के आंदोलनों के बावजूद इसमें रत्ती भर कमी नहीं आ रही है। आंदोलन करने वाले तमाम तरह के दावे करते हैं। उनको भारी भरकम राशि के रूप में चंदा भी मिल जाता है। बड़े बड़े भाषण सुनने को मिलते हैं।  स्थिति यह हो गयी है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के कर्ताधर्ताओं ने प्रचार माध्यमों में  महापुरुष के रूप में अपनी ख्याति बना ली है। इतना ही नहीं इनके अगुआ समाज में चेतना लाने का दावा भी करते हैं।  इसके बावजूद हम जब धरती की वास्तविकता पर दृष्टिपात करते हैं तो लगता है कि पर्दे और कागज पर बयान की जा रही हकीकत अलग है।  कुछ धार्मिक पुरुष भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध शब्दों को व्यक्त कर जनमानस में अपनी छवि बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं।  यह अलग बात है कि इनमें से अनेक लोगों ने फाइव स्टार होटल नुमा महल और आश्रम बना लिये हैं। तय बात है कि यह सब चंदे और दान से ही हो रहा है।  अब यह अलग बात है कि कहीं आमजन प्रत्यक्ष रूप से छोटी राशि का चंदा देता है तो कहीं  बड़ा धनपति प्रायोजन करता है।  किसी की नीयत पता नहीं की जा सकती है पर जब हम परिणाम देखते हैं तो यह साफ लगता है कि आमजनों के साथ छलावा हो रहा है।
मनुस्मृति में कहा गया है कि

न वार्यपि प्रचच्छेत्तु बैडालवतिके द्विजै।
न बकव्रततिके विप्रे नावेदाविवि धर्मवित्।।
         हिन्दी में भावार्थ-धार्मिक रूप धारणकर जो दूसरों को मूर्ख बनाने के साथ उनसे धन ऐंठते हैं। ऐसे लोग बाहर से देवता और अंदर से शैतान होते हैं उनको पानी तक नहीं पिलाना चाहिए।
त्रिष्वप्येतेषु दंत्तं  हि विधिनाऽप्यर्जितं धनम्।
दातुर्भवत्यनर्थाय परत्रादातुरेव च।।
             हिन्दी में भावार्थ-बिडाल (दूसरों को मूर्ख बनाकर लूटने वाले), बक (बाहर से साधु का वेश धारण करने वाले राक्षसीय वृत्ति वाले) तथा वेद ज्ञान से रहित लोगों को दान देने से आदमी पाप का भागी बनता है।
            यह कहना तो अनुचित होगा कि हमारे देश के सभी लोग मूर्ख हैं पर यह भी सत्य है कि बिडाल, बक और अध्यात्म के ज्ञान से शून्य लोग चालाकी से अपने लिये रोजीरोटी के लिये आमजन को भ्रमित कर रहे हैं।  समाज सेवा एक ऐसा पेशा बन गयी है जिससे अनेक लोग न केवल रोजीरोटी कमा रहे हैं वरन् प्रचार माध्यमों में विज्ञापन और पैसा देकर अपने महानतम होने का पाखंड रच रहे हैं। हम यह नहीं कहते कि आमजन किसी को भी चंदा या दान न दे पर इतनी अपेक्षा तो आम भारतीय से की ही जानी चाहिए कि वह उचित पात्र को अपने मेहनत की कमाई का अंश प्रदान कर अपने मन को तृप्त करे न कि अनुचित आदमी को देने के बाद जब उसकी वास्तविकता पता होने से अपने अंदर खीज को आने दे।  देश में एक तरफ अनेक तरह की समस्यायें हैं पर उनका निपटारा जनच्रेतना से हो सकता है। उसके लिये यह जरूरी है कि हम अपने शरीर की नहीं वरन् मन की आंखें भी खोलकर रखें।  स्थितियों पर आध्यात्मिक दृष्टि से विचार कर उचित और अनुचित बात का निर्णय करें।
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश 
poet and writer-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh


कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Sep 28, 2012

पेशेवर दलाल और ज़ख्म-हिंदी व्यंग्य कविता (peshewar dalal aur zakhma-hindi poem or kaivta )

हादसों पर रोते लोगों के आंसु
पौंछने का जिम्मा जिन लोगों ने लिया
वह हमदर्दी का सौदा करने लगे हैं,
दवा लाने के लिये घायलों से लेकर पैसा
अपनी जेब भर लगे हैं।
कहें दीपक बापू
चौराहे पर रोने का कोई फायदा नहीं
कदम कदम पर कराहते लोग
क्या दर्द बांटेंगे,
कुछ पेशेवर दरियादिल भी हैं
जो जख्म की जात छांटेंगे,
फिर भी उम्मीद नहीं
दरबारों से नहीं आती मदद,
दोस्त दुश्मन बांट लेते रसद,
सिंहासनों पर बैठे लोग केवल मतलब के सगे हैं।

_________________________________

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश 
poet and writer-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh

लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश



कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Sep 18, 2012

महंगाई और आम आदमी की सस्ती ज़िन्दगी-हिंदी व्यंग्य कविता (mahgai aur aam aadmi ki sasti zindagi-mahgai par hindi kavita)

महंगाई बस यूं ही
बढ़ती जायेगी
आम इंसान की तरक्की
हमेषा ख्वाब में नज़र आयेगी।
कहें दीपक बापू
हम तो ठहरे सदाबाहर आम आदमी
तकलीफें झेलने की आदत पुरानी
एक आती है दूसरी जाती है
माया की तरह बदलती है रूप अपना
डरते नहीं है
जानते हैं
मुसीबतों से निजात
इस जन्म में हमें नहीं  मिल पायेगी।
तसल्ली है
चीजों की बढ़ती कीमत से
आम आदमी की ज़िन्दगी
पहले से सस्ती होती जायेगी।
------------------
लेखक और कवि-दीपक राज कुकरेजा "भारतदीप"
ग्वालियर, मध्यप्रदेश


कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

Sep 8, 2012

चूहे जब बादशाह बनते हैं-हिंदी कविता (chuhe jab bante hain-hindi kavita rat and king-hindi poem)

बादशाह बनने का ख्वाब
देखता है पूरा ज़माना,
मगर कोई एक काबिल ही होता
जिसे मिलती है जहान की गद्दी
यह अलग बात है कि
नाकाबिलों को भी आता है
अपने इलाके को सल्तनत बताना।
कहें दीपक बापू
ठग बनते ठगी के सरताज,
मूर्ख अपनी हरकतों को माने
दुनियां का राज,
सोने के सिक्के संदूकों में छिपाकर,
लूट का माल अपने नाम लिखाकर,
हल्दी की गांठ मिलते ही
चूहों को भी आता है बादशाह बन जाना।
-------------------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak raj kukreja "Bharatdeep"
Gwalior, Madhya pradesh

कवि, लेखक और संपादक-दीपक "भारतदीप",ग्वालियर 
poet, writer and editor-Deepak "BharatDeep",Gwalior
http://rajlekh-patrika.blogspot.com